सात बच्चो के पिता की फंदे से लटकती मिली लाश गांव में छाया मातम

सात बच्चो के पिता की फंदे से लटकती मिली लाश गांव में छाया मातम

 

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टेरा में बीती शाम एक ३२ वर्षीय युवक की असामयिक मृत्यु की दुखद घटना सामने आई है। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में मातम जैसा माहौल है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, टेरा गांव निवासी मिस्बाहुल रहमान (32) पेशे से राजगीर मिस्त्री, किसान और बाग का मालिक था। शुक्रवार की रात रात साढ़े आठ बजे मिस्बाहुल की माँ आसमुन निशा ने घर में सीमेंटेड टिनशेड की बल्ली से दुपट्टे के सहारे उसे फंदे से लटकता देखते ही चीख-चीख कर रोने लगी। आसमुन की चीखे सुनकर परिजन और आस-पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए। जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है ताकि मृत्यु के सही कारणों का पता चल सके। मृतक अपने पीछे 4 पुत्र, 3 पुत्रियां कुल सात बच्चों पत्नी और वृद्ध माता सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गया हैं। जैदपुर पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top