सड़क हादसे में बुजुर्ग दुकानदार की मौत, मचा कोहराम

सड़क हादसे में बुजुर्ग दुकानदार की मौत, मचा कोहराम

 

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में एक बुजुर्ग दुकानदार की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार की शाम बाइक की टक्कर से घायल हुए बुजुर्ग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है।
जानकारी के अनुसार रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरे राम बख्श मजरे गुलौनी निवासी मोहम्मद शब्बीर मनिहार (65) मोहम्मदपुर चौराहा के पास प्लास्टिक का सामान बेचते थे। मृतक के भाई असगर अली मनिहार ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 4 बजे शब्बीर साइकिल से चाय पीने गए थे। चाय पीकर जब वह वापस अपनी दुकान लौट रहे थे, तभी मोड़ के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से शब्बीर के सिर पर गंभीर चोट (हेड इंजरी) आई। परिजन उन्हें तुरंत सीएचसी बनीकोडर लेकर भागे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें सीटी स्कैन और बेहतर इलाज के लिए हिन्द अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान रात एक बजे शब्बीर की मौत हो गई।
अस्पताल से मिली सूचना के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुजुर्ग की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top