तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से शराब सेल्समैन की मौत, परिवार में कोहराम

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से शराब सेल्समैन की मौत, परिवार में कोहराम

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। देवा थाना क्षेत्र के विशुनपुर देवा गांव के पास रविवार रात एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, विशुनपुर देवा निवासी जुगुल किशोर जायसवाल (42 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय भागू लाल, विशुनपुर स्थित अंग्रेजी शराब ठेके पर काम करते थे। रोज की तरह रविवार रात करीब 10 बजे वह ठेका बंद करके अपने घर लौट रहे थे। दुकान बढ़ाने के बाद वह सड़क किनारे लघुशंका के लिए रुका था। इसके बाद जैसे ही वह घर जाने के लिए सड़क पार करने लगे, तभी देवा की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जुगुल किशोर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से सीएचसी देवा ले जाया गया। वहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद जुगुल किशोर को मृत घोषित कर दिया।अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अपने पीछे भरा -पूरा परिवार छोड़ गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार बाइक चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top