आधी रात को गायब दिव्यांग युवक का रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से सनसनी, सुसाइड या साजिश?
कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की काली रात और ठीक 12 बजे का वक्त। जब पूरा जरखा गांव गहरी नींद में सो रहा था, तब 32 साल का राजू चुपचाप अपने घर का दरवाजा खोलकर अंधेरे में ओझल हो जाता है। एक पैर से दिव्यांग राजू आखिर इतनी रात को अकेले कहां जा रहा था? इस सवाल का जवाब सुबह होने तक एक खौफनाक मंजर में बदल गया।
रविवार की सुबह मोहल्ला इस्लामनगर के पास से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक पर तब हड़कंप मच गया, जब लोगों ने एक युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा। घटना की खबर फैलते ही आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी—यह लाश किसकी है? घंटों की मशक्कत के बाद भी जब शिनाख्त नहीं हो सकी, तो पुलिस ने सोशल मीडिया पर मृतक की तस्वीरें शेयर कीं।
सोशल मीडिया पर खुली पहचान, पर गहराया रहस्य








