पोस्टमार्टम के बाद अड़े परिजन, छोड़ा शव, पुलिस ने दिए 72 घंटे

पोस्टमार्टम के बाद अड़े परिजन, छोड़ा शव, पुलिस ने दिए 72 घंटे

किशोर का घर में लटकता मिला था, परिजनो ने पड़ोसियों पर लगाया हत्या आरोप

 

कथनी_करनी न्यूज
बाराबंकी। रामनगर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर घर में किशोर बालक का शव फंदे से लटकता मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की माँ ने पड़ोसियों पर हत्या कर आरोप लगाए। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने देर रात तक हंगामा किया। मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग नहीं पूरी होने पर शव को पोस्टमार्टम हाउस में छोड़ कर चले गए।

बता दे कि गोण्डा जिले के थाना करनैलगंज निवासिनी लक्ष्मी सोनी पत्नी बिरजू सोनी ने बुधवार की शाम थानेदार को तहरीर देकर उसके 16 वर्षीय पुत्र यश सोनी की हत्या करने के बाद हत्यारो ने आत्महत्या दिखाने के लिए फांसी के फंदे से लटकाने के गंभीर आरोप लगाए। लक्ष्मी सोनी का कहना है कि पांच वर्ष से उसका परिवार रामनगर थाना क्षेत्र के जानकीनगर इब्राहिमपुर में रह रहा है। थाना क्षेत्र के भैरमपुर में अपनी ज्वैलरी शॉप चलाती है। बुधवार दोपहर एक बजे उसका बड़ा पुत्र यश दुकान आया था और शौच जाने के लिए घर की चाबी ले गया था। जिसके एक घंटे बाद जब लक्ष्मी घर पहुंची तो यश 12 फुट ऊँचे जिंगले से फांसी पर झूलता मिला। बेटे की लाश देख रोने चीखने की आवाजे सुनकर पड़ोसी एकत्रित हुए और यश को सीएचसी लें गए। जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लक्ष्मी ने पड़ोस में रहने वाले एक ही परिवार के चार व्यक्तियों पर हत्या का आरोप लगाया है। कहना है कि चार माह पहले ही उन्होंने हत्या की धमकी दी थी। इतनी ऊचाई पर मृतक यश अकेला फंदा लगा नहीं सकता जबकि उसके गले पर रस्सी के निशान है जबकि दुपट्टे का फंदा था। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए लें जाने से परिजनो ने इन्कार कर दिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंची क्षेत्राधिकारी रामनगर ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कानून का हवाला दिए जाने के बावजूद परिजन पड़ोसियों पर मुकदमा दर्ज कराने की बात की लेकर अड़े रहे। इस एसपी ने भी फोन पर उनसे बात की लेकिन परिजन शव छोड़ कर चले गए। पुलिस का कहना है कि शव का विसरा सुरक्षित रखवा दिया गया है। रिपोर्ट में फंदा लगाने की बात सामने आई है। परिजनों को मनाने की कोशिश जारी है, नियमानुसार 72 घंटे तक शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखा जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top