आरोपियों पर मामला दर्ज होने के बाद, शव लेने पहुंचे परिजन

आरोपियों पर मामला दर्ज होने के बाद, शव लेने पहुंचे परिजन

कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। रामनगर थाना क्षेत्र में बीते बुधवार की दोपहर घर पहुंची माँ को उसका पुत्र फंन्दे से लटकता मिला था। बेटे की मौत के पीछे पड़ोसियों से पूर्व में हुए झगड़े के दौरान दी गई जान से मारने की धमकी दी गई थी। जिसके आधार पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज नहीं होने से नाराज परिजनों ने बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम होने के बाद शव लें जाने वे इन्कार कर दिया था। शुक्रवार की रात मुकदमा दर्ज होने के बाद शनिवार को परिजनों ने शव कब्जे में लेकर उसका अंतिम संस्कार किया।
बता दे कि गोण्डा जिले के थाना करनैलगंज क्षेत्र के निवासी बिरजू सोनी बीते पांच वर्षो से रामनगर थाना क्षेत्र के जानकीनगर इब्राहिमपुर में अपने दो बच्चो और पत्नी संग रहकर भैसुरिया में आभूषण की दुकान चलाता था। बुधवार दोपहर उसकी पत्नी लक्ष्मी जब मायके गई तो दरवाजा बंद था और पड़ोसी के घर से अंदर पहुंचने पर उसका 16 वर्षीय पुत्र यश सोनी फंदे से लटका हुआ था। पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज नहीं किए जाने से नाराज परिजनों ने शव लें जाने से इंकार कर दिया था। पुलिस ने काफी मान मनऊव्वल भी किया लेकिन परिजन मुकदमा दर्ज करने की बात पर अड़े रहे। शुक्रवार की रात अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतक की माँ लक्ष्मी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया गया। जिसके बाद शनिवार को परिजन शव लेने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव को घर लें जाकर अंतिम संस्कार किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top