राजस्थान से गुवाहाटी जा रहे ट्रक क्लीनर की हादसे में मौत

राजस्थान से गुवाहाटी जा रहे ट्रक क्लीनर की हादसे में मौत

 

कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की देर रात राजस्थान से गुवाहाटी जा रहे ट्रक से उतरे क्लीनर की अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीररूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राजस्थान के अजमेर जिले के थाना पीसांगन क्षेत्र के सरसरी गॉव निवासी लालचंद उर्फ़ पप्पू गुर्जर (43) पुत्र स्व. प्रहलाद 22 चक्का ट्रक का क्लीनर था। अपने भतीजे राजू के संग तारकोल लदे ट्रक पर बुधवार को गुवाहाटी के लिए निकला था। बृहस्पतिवार की रात 12 बजे सफदरगंज थाना क्षेत्र में दादरा गॉव के पास लखनऊ,-अयोध्या हाईवे रुकने पर ट्रक से उतरने पर पप्पू को अज्ञात वाहन कुचलता हुआ फरार हो गया। ट्रक चालक ने पुलिस की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना राजस्थान निवासी परिजनो तक पहुंचने पर बाराबंकी पहुंचे परिजनों ने शनिवार को पंचनामा भरा जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top