कारों की भिड़ंत, 1 युवक की मौत 2 रेफर, बाल-बाल बचे 5

इनोवा-अर्टिगा की आमने-सामने की भिड़ंत, 1 युवक की मौत 2 रेफर, बाल-बाल बचे 5

कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। रामनगर थाना क्षेत्र में गोण्डा मार्ग इनोवा और अर्टिगा कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि लिफ्ट लेकर बैठे दो लोगो को रेफर किया गया। वही इनोवा सवार परिवार के पांच लोग बाल-बाल बचे।
जानकारी के अनुसार गोण्डा जिले के थाना करनैलगंज क्षेत्र के परसा गोडरी गॉव के निवासी देवेंद्र तिवारी (37) पुत्र अशोक कुमार तिवारी लखनऊ के तिवारीगंज में एचपी कम्पनी के महालक्ष्मी पेट्रोल पम्प पर कैशियर का काम करता था। रविवार सवेरे अर्टिगा कार से गोण्डा से पेट्रोप पम्प पर ड्यूटी के लिए निकला था। रास्ते में सिद्धार्थ नगर जिले के पथरा बाजार निवासी मोहम्मद इस्लाम (58) पुत्र कर्मदार अंसारी, अतिकुर्रहमान (35) लिफ्ट लेकर सवार हुए थे। रामनगर थाना क्षेत्र में नारायण ढाबा के समीप अर्टिगा कार से इनोवा की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दो बच्चो का पिता था। देवेंद्र की मौत से परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा। जबकि आर्टिका सवार दो अन्य युवकों को जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। दूसरी कार इनोवा में बहराइच जिले के जरवल रोड क्षेत्र के बदईपुर गॉव के निवासी मकबूल अहमद पुत्र गुलाम वारिस और उसके पुत्र सुभान अली, पुत्री राजिया, अब्दुल सलाम पुत्र रमजान और उसकी पुत्री सोफिया, राजिया पुत्री मकबूल अहमद उमर सवार थे। जिसमें मकबूल अहमद घायल हुआ बाकी बाल-बाल बच गए। इनोवा सवार लखनऊ से वापस लौट रहे थे।
पुलिस ने देवेंद्र के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top