डंपर की टक्कर से अध्यापक की दर्दनाक मौत

डंपर की टक्कर से अध्यापक की दर्दनाक मौत

 

कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र में पल्हरी बाईपास के पास फर्राटा भरते डम्पराे का कहर लगाकर जारी है। रविवार को अज्ञात डम्पर से कुचल कर ई रिक्शा सवार अध्यापक की दर्दनाक मौत होने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार उन्नाव जिले के थाना मौरावां क्षेत्र के पाण्डेयपुर गॉव के निवासी आशीष कुमार यादव (31) पुत्र जयकरन यादव जो जैदपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी संस्था में अध्यापक था। रविवार दोपहर 12 बजे किसी काम से शहर आने के लिए ई रिक्शा पर सवार हुआ था। इस दौरान जब ई रिक्शा नगर कोतवाली क्षेत्र में पल्हरी ओवरब्रिज के पास पंहुचा तभी तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मार दी। डंपर की टक्कर से शिक्षक सड़क पर गिरा और डंपर के पहिये के नीचे आकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
शिक्षक की मौत की खबर जिले की सुर्खियां बन गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। शिक्षण संस्थान से जुड़े लोगो में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। पुलिस शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top