एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते दबोचा दरोगा और दलाल

एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते दबोचा दरोगा और दलाल

कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। सरकारी मुलाजिमो के भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने वाली एंटी करप्शन टीम ने एक दरोगा को रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दरोगा से रिश्वत का सौदा कराने वालें दलाल पर भी सफदरगंज थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार बदोसराय कोतवाली में तैनात प्रमोटड उप निरीक्षक सुरेश को 25 हजार रूपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार करने वाली एंटी करप्शन टीम को शिकायत मिली थी। शिकायत में क मुकदमे में नाम बढ़ाने के नाम पर 25 हजार रूपये की रिश्वत की दरोगा द्वारा मांग किए जाने की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और तय स्थान पर रकम के साथ दलाल और दरोगा को हिरासत में लें लिया।
दरोगा सुरेश एक मुकदमे के शपथ पत्र के लिए हाईकोर्ट जाने की बात बताकर कोतवाली बदोसराय से रवाना हुआ था। जिसके बाद सफदरगंज थाना क्षेत्र में तय स्थान पर रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने धर दबोचा। एंटी करप्शन टीम ने जाँच के आधार पर बताया कि खुर्शीद नाम के व्यक्ति ने रिश्वत की लेनदेन में बिचौलिया की भूमिका में था। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जिसके बाद सफदरगंज थाने पर टीम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। दरोगा पर हुई इस कार्रवाई से महकमे में हड़कम्प का माहौल है।

 

एंटी करप्शन टीम ने दर्ज कराया मुकदमा : एसपी

 

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई के आधार पर सफदरगंज थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top