डबल डेकर बस पलटने से घायल हुए 15 यात्री

डबल डेकर बस पलटने से घायल हुए 15 यात्री

कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र में बीती रात गोरखपुर से दिल्ली जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में बचाव कार्य शुरू करते हुए यात्रियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पंहुचाया।
जानकारी के अनुसार गोरखपुर की गोला बस सर्विस की डबल डेकर बस रविवार की रात 9:55 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। रात करीब एक बजे बस सफदरगंज थाना क्षेत्र में चौपला के पास स्थित ढाबा पर भोजन के लिए रुकी थी। यहां चालक, परिचालक व यात्रियों ने भोजन किया। जिसके बाद करीब पौने दो बजे ढाबा से बस रवाना हुई एयर अयोध्या-लखनऊ हाइवे पर भाजपा कार्यालय से कुछ आगे बढ़ने पर तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना से बस यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने डायल 112 पर इसकी सूचना दी। कुछ ही देर में सीओ सिटी संगम कुमार, कोतवाल सुधीर कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। करीब छह एम्बुलेंस मौके पर बुलाई गई। पुलिस ने हादसे में घायलों के बस से निकाला। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। यात्रियों ने बताया कि चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ है। इस हादसे में मो. अनीस (43 ) पुत्र मो. हनीफ निवासी, जाकिर नगर, ओखला, नई दिल्ली, मनोज कुमार (58) पुत्र स्व. विश्वनाथ निषाद, निवासी, मंगल बाजार, पुरानी बस्ती, जनपद बस्ती, तबरेज़ आलम (27) पुत्र जमील अहमद, निवासी सहजनवा, जनपद गोरखपुर, शिवा जायसवाल (19) पुत्र मनोज जायसवाल निवासी चौरी चौरा बाजार जनपद गोरखपुर, आमिर रज़ा (26) पुत्र हसन रज़ा निवासी मुग़लहा मेडिकल कालेज, थाना गुलहरिया गोरखपुर अनुरुद्ध चौधरी (30) पुत्र स्व. सियाराम चौधरी निवासी बडेवन मोहल्ला बस्ती, प्रदीप निषाद पुत्र राम सूरत निवासी जनपद महराजगंज, आमना पुत्री हसरत अली निवासिनी गोविंदपुरी मेट्रो स्टेशन, नई दिल्ली, विजया सिंह (24) पुत्री राकेश सिंह निवासी शिवघर, सीतामढ़ी बिहार, खेमचंद्र (33) पुत्र प्रकाश चंद्र निवासी मंडी, हिमाचल प्रदेश शामिल है। सर्वेंश (30) पुत्र जय प्रकाश निवासी थाना व कस्बा सपेहरा जिला बस्ती, सानिया (29) पुत्री मो. अती उल्ला निवासी गोविंदपुरी थाना गोविंदपुरी दिल्ली। सनिया की बहने सना (23), शकीना (24) व रजीदुन निशा (35) पत्नी इजहार अली, प्रियंका शर्मा (31) पत्नी खेम चंद्र, आर्यन सिंह (32) पुत्र आशीष सिंह निवासी निवासी रामगदतल थाना असहरिया गोरखपुर व अतीउल्ला (60) पुत्र माजिद निवासी गोविंदपुरी थाना गोविंदपुरी दिल्ली निवासी शामिल हैं। परिवहन विभाग द्वारा अन्य यात्रियों को दूसरे वाहनों से लखनऊ तक भेजा गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top