लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर व्यवसाई ने किया सुसाइड
कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सवेरे एक व्यवसाई द्वारा आत्महत्या किए जाने से जिले में सनसनी फैल गई। संजय जायसवाल द्वारा अपने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारे जाने के खबर से व्यापारी वर्ग और परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर वार्ड के निवासी संजय जायसवाल (52) पुत्र राजेंद्र जायसवाल रोजाना अपने परिचितो को सुप्रभात संदेश वॉट्सप करते थे। रोजाना की भांति बुधवार को साढ़े छह बजे उन्होने सभी वॉट्सप पर जय माता दी का सुप्रभात सन्देश भेजा था। जिससे प्रतीत होता है सवेरे तक सब कुछ ठीक था। उसके 45 मिनट बाद सात बजकर 15 मिनट के करीब उनके कमरे से गोली चलने की आवाज से घर और आसपपास के लोग दहल गए। परिवार के लोग उनके कमरे की तरफ दौड़े तो देखा कमरे के समीप बाथरूम के पास सीने में गोली लगने से संजय लहूलुहान अवस्था में तड़प में रहे थे, पिस्टल उनके पास पड़ा हुआ था। पुलिस के पहुंचने से पूर्व परिजनों ने बिना देर किए घायल संजय को हिन्द अस्पताल पहुंचाया, जहाँ कुछ ही देर में उन्होंने अंतिम सांस के साथ दुनिया को अलविदा कह दिया। संजय की मौत की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसके बाद उनके वर्मा कोठी के पास मोहल्ला आज़ाद नगर स्थित आवास और पोस्टमार्टम हॉउस में परिचितों और परिजनों का मजमा लग गया। हर कोई उनकी मौत से आहत दिख रहा था।
भरा पूरा था परिवार
अपने पीछे संजय भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। बेटा ऐश्वर्य घर के पास किराना की दुकान चलाता था। बीते 24 नवंबर 2025 को पुत्र का धूमधाम से विवाह हुआ था। घटना के समय पुत्र और पुत्र वधु सुबह टहलने निकले थे। बेटी की चार माह पूर्व हैदराबाद स्थित बैंक ऑफ अमेरिका में नौकरी लगी थी। पिता जिले के पुराने और प्रसिद्ध जायसवाल टेंट हॉउस के मालिक थे। संजय पिता के टेंट काम देखने के साथ अन्य व्यपारो से जुड़े थे। ऐसी बाते सामने आई है।
सुसाइड ने खड़े किए सवाल
संजय जायसवाल की आत्महत्या कई सवाल खड़े कर रही है। पुलिस भी सरगर्मी से मामले की तहकीकात में जुट चुकी है। बताया जाता है कि बीती 10 जनवरी को कलकत्ता से लौटे थे। उनके पैर का घाव नहीं भरने से परेशान रहते थे। बीसी चलाते थे, वही कुछ लोग घरेलू कलह की चर्चा करते नजर आए। पुलिस का कहना है कि अभी सुसाइड की वजह का पता नहीं चल सका है, पड़ताल की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
