राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट ने जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग

बाराबंकी। राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट के राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल के आवाहन पर प्रदेश सचिव रितेश कुमार मिश्र व जिलाध्यक्ष राहुल मिश्र ने जनसंख्या नियंत्रण कानून की माँग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के निकट दिया धरना- प्रदर्शन कर जिलाधिकारी संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।

अवगत हो कि जनसंख्या दिवस के अवसर पर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाए जाने हेतु एक दिवसीय धरना किया जा रहा है देश में जनसंख्या लगातार बढ़ जिससे जनसंख्या विस्फोट जैसी समस्या से उत्पन्न हो रहे संभावित गृहयुद्ध के खतरे भी बढ़ रहे है। कि ‘जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने हेतु समय रहते आवश्यक कदम ना उठाए जाने की स्थिति में निकट भविष्य में विधायक एवं सांसदों सहित महत्वपूर्ण जनप्रतिनिधियों के घेराव की योजना पर भी संगठन में विचार चल रहा है।

प्रदेश सचिव मिश्र ने बताया कि अंधाधुंध संतानोत्पत्ति करने की प्रवृत्ति पर ‘जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाकर अंकुश लगाने में एक-एक पल की देरी भारत और भारतीय संस्कृति के लिए पूर्व की भांति ही विघटनकारी साबित हो सकती है। एक वर्ग विशेष द्वारा रणनीति के तहत जानबूझकर जनसंख्या बढ़ाई जा रही और सनातन समाज की युवा पीढ़ी में एक बच्चे तक सीमित रहने की बढ़ती प्रवृत्ति के कारण देश के अनेक मागों में 6 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों में जनसंख्या का संतुलन उस वर्ग विशेष के पक्ष में झुकता दिखने लगा है। भारत जनसंख्या में धार्मिक असंतुलन के कारण हुए विघटन के दंश का प्रत्यक्ष है, परन्तु पूर्व की सरकारों की विभाजन के तुरन्त बाद से जारी तुष्टिकरण की नीति के चलते अब फिर से वैसी ही परिस्थितियां निर्मित होती दिखाई दे रही हैं।
विभिन्न सामाजिक वर्गों के बीच जनसंख्या का अनुपात वर्तमान अनुपात के अनुसार बनाए रखने के उद्देश्य से ‘जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की माँग को लेकर ‘जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन द्वारा विगत लगभग 11 वर्षों से हजारों छोटी-बड़ी समाएं धरना-प्रदर्शन, सांसद-संवाद कार्यक्रम राष्ट्रपति सहित महत्वपूर्ण लोगों से भेंट आदि के रूप में राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा है।

धरना कार्यक्रम में पवन मिश्र, रजनीश शुक्ला, दिवाकर सिंह, अशोक द्विवेदी, संजय गांधी, विजय पांडे रितेश कुमार, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, मोहम्मद आसिफ, शुभम शर्मा,सुमन देवी, कोमल जायसवाल, समृद्धि तिवारी, ज्ञान सिंह,सुधा गौतम, बलराम यादव, निखिल बाजपेई, ज्ञानेश शुक्ला, दिनेश द्विवेदी, विद्यावती कुरील, अर्चना वर्मा, आरती यादव, मोहम्मद शाकिब, अभिरूप मौर्या, खुशी जायसवाल आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top