निष्ठापूर्वक दायित्व निर्वहन करें पदाधिकारी : जिला विकास अधिकारी

निष्ठापूर्वक दायित्व निर्वहन करें पदाधिकारी : जिला विकास अधिकारी

 

कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन, जनपद शाखा बाराबंकी का शपथ ग्रहण समारोह स्वर्ण जयंती सभागार, विकास भवन में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में जिला विकास अधिकारी भूषण कुमार व विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद पांडे उपस्थित रहे। जनपद के समस्त विकास खंडों से बड़ी संख्या में ग्राम विकास अधिकारी शामिल हुए।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाकर उन्हें संगठन के उद्देश्यों एवं कर्तव्यों के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करने के लिए प्रेरित किया। जिसके बाद जिला अध्यक्ष अभिनव श्रीवास्तव ने संगठन के अधिकारों, दायित्वों तथा भावी कार्ययोजना के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में जिला महामंत्री बृजकिशोर कुशवाहा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद, प्रांतीय प्रतिनिधि दयानंद, संरक्षक सुधीर कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सरोज, मीडिया प्रभारी राजेश कुमार, संगठन मंत्री अनुज श्रीवास्तव, संगठन मंत्री (प्रशासन) नागेंद्र सोनकर सहित सभी पदाधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top