कार शोरूम एडवाईजर की अज्ञात ट्राला की टक्कर से मौत

कार शोरूम एडवाईजर की अज्ञात ट्राला की टक्कर से मौत

कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। देवा रोड पर बढ़ती दुर्घटनाओं के क्रम में बीती रात एक और युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। लखनऊ स्थित कार शोरूम से ड्यूटी करके वापस लौट रहे एडवाईजर की बाइक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इस भीषण टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार देवा कोतवाली क्षेत्र के फकीरशाह पुरवा निवासी राजू (26) पुत्र बालकराम यादव लखनऊ में गोमती नगर मंत्री आवास के पास विभूति खंड स्थित कार शोरूम में एडवाईजर का काम करता था। शनिवार की रात नौ बजे बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में नगर कोतवाली क्षेत्र में चंदौली चौराहा के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में राजू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को सूचना दी। परिजनो के पहुंचने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top