शिक्षा व्यवसाय नहीं हमारी सेवा की भावना : सुभाष सिंह
March 15, 2026
शिक्षा व्यवसाय नहीं हमारी सेवा की भावना : सुभाष सिंह
कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। हमनें शिक्षा की ऐसी नींव रखी है कि हमारी आने वाली पीढ़ी जनता की सेवा करती रहेगी। नौनिहाल बच्चो को बचपन से ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर की आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने का हमारा प्रण सार्थक सिद्ध हो रहा है। बच्चे बेहतर पढ़ाई के साथ खेल-कूद, कला, गीत-संगीत व प्रतियोगी परीक्षाओ में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करके जिले का नाम रोशन कर रहे है।
उक्त विचार सेठ. एम. आर, जयपुरिया स्कूल की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित प्रेसवार्ता में मैनेजिंग डायरेक्टर सुभाष सिंह ने कही। उन्होने स्कूल और उसके छात्रों की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि हम शिक्षा को व्यवसाय नहीं बनाएंगे, हम सेवा करते है सेवा करेंगे। प्रबंधक, प्रधानाचार्य व शिक्षकों के कुशल नेतृत्व में पिछले 10 वर्षो में विद्यालय की राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धियों पर विस्तार से जानकारी दी। जेईई मेन्स 2026 में अयांश उत्कर्ष मौर्य के 99.61 परसंटाइल अंक हासिल करने का उदाहरण पेश करते हुए कहा कि बाराबंकी के अभिभावक बच्चो की बेहतर शिक्षा के लिए दूसरे शहर या राज्य भेजने की आवश्यकता नहीं है। प्री प्राइमरी के लिए नये ब्लॉक में बच्चो के लिए आधुनिक खेलकूद सामग्री, डिजिटल स्मार्ट बोर्ड के साथ रूचिकर शिक्षा की व्यवस्था उपलब्ध है। क्रिकेट, बैटमिंटन अकादमी, स्वीमिंग पूल के साथ अनेक खेल छात्रों के शारीरिक व मानसिक विकास के महत्व को समझते हुए राष्ट्रीय स्तर पर निर्माण की योजना बनाई गई है। इस दौरान विद्यालय के चेयरमैन पी. पी. सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. अभिनव सिंह, के.के. सिंह और प्रधानाचार्य मितुषी नेगी सहित समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।