गुरुसिंह सभा चुनाव में भूपेंद्र सिंह फिर बने प्रधान
March 15, 2026
गुरुसिंह सभा चुनाव में भूपेंद्र सिंह फिर बने प्रधान
कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। लाजपत नगरगुरु द्वारा स्थित श्री गुरु सिंह सभा बाराबंकी के चुनाव जिला प्रशासन की देख-रेख में सम्पन्न हुए। जिसमें प्रधान पद पर पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह एक बार फिर विजई हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी स्वर्ण सिंह को लगभग 93 वोट से हराया। इसी तरह सचिव पद पर हरपाल सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी जसविंदर सिंह को लगभग 64 वोट से हराया। हरपाल सिंह को 258 और जसविंदर सिंह को 196 वोट मिले। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर हरप्रीत सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी अमरजीत सिंह को 64 वोट से हराया। पुरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान गुरुद्वारे के आस-पास भारी संख्या में पुलिस का बंदोबस्त रहा। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजई प्रत्याशियों के समर्थकों ने आतिशबाजी करके खुशियां मनाई और विजई प्रत्याशियों को बधाई दी। इस दौरान सरदार चरनजीत सिंह, परमजीत सिंह, हरमीत सिंह, बलविंदर सिंह, हरजीत कौर सहित सिक्ख समुदाय के सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।