श्री राम कथा का नौ दिवसीय महोत्सव मनाएगी बालाजी समिति
21वें श्री बालाजी महाराज का नौ दिवसीय महोत्सव में 20 फुट ऊँची श्री राम प्रतिमा होंगी मुख्य आकर्षण
अंतर्राष्ट्रीय मानस मर्मज्ञ विजय कौशल जी महाराज के दिव्य वचनो से गूंजेगा का पंडाल
कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। श्री बालाजी उत्सव का नौ दिवसीय महोत्सव में श्री राम कथा का भव्य आयोजन होगा। अंतर्राष्ट्रीय मानस मर्मज्ञ विजय कौशल जी महाराज द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज में किया जाएगा।
उक्त जानकारी श्री बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट बाराबंकी द्वारा प्रेसवार्ता में दी गई। प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 21वें श्री बालाजी महाराज महोत्सव को नौ दिवस तक आगामी 20 दिसम्बर से 28 दिसम्बर तक मनाया जाएगा। पहले दिन कलश यात्रा शहर के नागेश्वरनाथ मंदिर सरोवर से शहर में मुख्य मार्ग घंटाघर नाका सतरिख होते हुए राजकीय इंटर कॉलेज प्रस्थान करेंगी। कार्यक्रम परिसर में अयोध्या श्रीराम मंदिर जैसी 20 फुट ऊँची श्री राम दिव्य प्रतिमा भक्तो के दर्शन और आस्था का मुख्य केंद्र होंगी। 21 दिसम्बर से 28 दिसम्बर तक विजय कौशल जी महाराज द्वारा श्री राम कथा सुनाई जाएगी। 28 दिसम्बर को सुरजीत अलबेला चक्रधारी और गोण्डा के पंकज निगम द्वारा संगीत मयी भजन संध्या के बाद भोग प्रसाद भंडारा के साथ समापन होगा।
समिति द्वारा बताया गया कि प्रांगण में 10 हजार महिलाओं और पुरुषो के लिए स्थान रहेगा। महायज्ञ करने और कलश यात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धालू समिति से अलग से सम्पर्क करें। प्रेसवार्ता के दौरान सरदार चरनजीत सिंह, विनोद गाबा, विजय वर्मा, साकेत रस्तोगी, विवेक गुप्ता सहित समिति के प्रमुख लोग उपस्थित रहे।