अलग-अलग क्षेत्रो में फंदे से लटकते मिले दो युवक

अलग-अलग क्षेत्रो में फंदे से लटकते मिले दो युवक

कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र के रौतन गढ़ी मोहल्ले में शाम को एक नवयुवक का शव फांसी पर झूलता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। वही जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम कमरा बंद करने के बाद बुधवार को परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो युवक फंदे से लटकता मिला।
जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पीरबटावन के रौतन गढी निवासी सुजल कश्यप (21) पुत्र स्व. पप्पू कश्यप कुछ दिनों पहले तक मेडिकल स्टोर में काम करता था। दो दिन पहले काम छोड़ चुका था। शाम को माँ और दोनों बड़े भाई अपने काम पर गए थे। शाम साढ़े छह बजे घर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। जब देखा कि सूजल घर के बगल बाथरूम के पास टिनशेड के खम्भे के सहारे गमछे से फांसी पर झूल रहा था। जिसके बाद परिवार में चीख पुकार मच गई।
दूसरा मामला जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के सद्दीपुर निवासी आशीष वर्मा (35) पुत्र शिवकुमार की मौत से जुड़ा है। पुलिस का कहना है कि मंगलवार की शाम आशीष ने घर लौटने के बाद अपना कमरा बंद कर लिया था। सवेरे परिजनो को उसके दरवाजा नहीं खोलने पर चिंता हुई। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ने पर देखा गया तो आशीष छत के कुंडे से साड़ी के सहारे फांसी पर झूल रहा था।
स्थानीय पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top