कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। 10 दिनों पूर्व पत्नी की आत्महत्या से आहत पति नें बृहस्पतिवार को फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला को समाप्त किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एक परिवार में लगातार हुई दो मौतो से परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार जैदपुर थाना क्षेत्र के रहीमाबाद गॉव के निवासी मिथुन रावत (22) पुत्र ननकू रावत का शव उसके घर से एक किलोमीटर दूर स्थित अपने ही खेत में लगे आम के पेड़ से परिजनों नें लटकता देखा तो परिवार में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार की भोर रहीमाबाद गॉव में हुई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर परिजनों से पूछताछ की। मृतक के सफदरगंज थाना क्षेत्र के दूड़ी गॉव निवासी साले शिवराम नें बताया कि 10 दिन पहले मिथुन की पत्नी शिवाकुमारी नें घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पत्नी की मौत का गम मिथुन बर्दाश्त नहीं कर सका और बृहस्पतिवार सवेरे अपने खेत जाकर रस्सी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मिथुन का हाल ही में विवाह हुआ था, पिकप चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए मृतक के परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।