दवा की थोक दुकानों-गोदामों पर औषधि निरीक्षक की विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत छापामारी 

दवा की थोक दुकानों-गोदामों पर औषधि निरीक्षक की विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत छापामारी

42 प्रतिष्ठानों से संदिग्ध दवाओं के 28 नमूनो को भेजा प्रयोगशाला

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त के निर्देश पर जिले की थोक दवाओं के प्रतिष्ठानों और उनके गोदामों में विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत औषधि निरीक्षक की छापामारी जारी है।
जिलाधिकारी के आदेश पर जिला औषधि निरीक्षक राजिया बानो की दवा के थोक विक्रेताओं के दुकानों और गोदामो में जारी छापामारी में संदिग्ध दवाओं के सैम्पल भरे जा रहे है। विशेष प्रवर्तन अभियान का उद्देश्य प्रतिबंधित, हानिकारक और गैर उपयोगी या नकली दवाओं के व्यापार पर नकेल कसने के साथ ऐसे कारोबार में लिप्त लोगो को कानूनी दायरे में लाना है। जनहित मे चलाये जा रहे इस अभियान के तहत राजिया बानो नें अब तक 42 प्रतिष्ठानों का सत्यापन किया है। इस दौरान एलोपैथिक, जानवरों और कॉस्मेटिक की दुकानों से 28 नमूने एकत्रित करके उनकी जाँच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। कुर्सी रोड स्थित बाबागंज और हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र में हुई इस छापामारी में कोडिनयुक्त कफ सिरप, नारकोटिक्स औषधि की सघन जाँच के दौरान प्रतिष्ठान में कमियां मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए जिला औषधि निरीक्षक ने सहायक आयुक्त अयोध्या मंडल अयोध्या को भेजा है। राजिया बानो नें जानकारी देते गए बताया कि लाइसेंस की शर्तो का उल्लंघन करने वालों पर लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई के लिए सहायक आयुक्त को अवगत कराया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top