आलम हत्याकांड का खुलासा, दो पुत्र समेत पिता चढ़ा पुलिस के हत्थे

आलम हत्याकांड का पुलिस नें किया पर्दाफाश

जमीन बिकवाने का कमीशन मांगना बना हत्या की वजह

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। जैदपुर थाना क्षेत्र में बीती छह मई को संदिग्ध अवस्था में मिली युवक की लाश की शिनाख्त उसके परिजनो नें आलम के रूप में की थी। परिवार के लोगो नें हत्या का संदेह जताते हुए थाने पर तहरीर दिए जाने के बाद मामले की शुरू हुई छानबीन में पुलिस नें हत्यारे पिता और उसके दोनों पुत्रो को दबोच कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया।
गौरतलब हो कि नगर कोतवाली क्षेत्र में बड़ेल वार्ड का निवासी आलम मूलरूप से जैदपुर थाना क्षेत्र के बलछत गॉव का निवासी था। बीती छह मई को बाइक से अपनी पत्नी शमा परवीन को बलछत जाने की बात कह कर निकला था। उसी शाम जैदपुर थाना क्षेत्र के टेरा गॉव में सड़क किनारे तालाब के पास एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी सी फैल गई। टेरा प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम के छानबीन करने के बाद शव की शिनाख्त हो जाने के बाद उसका पोस्टमार्टम कराया था। दो दिनों बाद मृतक की पत्नी शमा परवीन नें पुलिस को तहरीर देकर हत्यारो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई गई।
एसपी के आदेश पर स्वाट, सर्विलांस और जैदपुर पुलिस की संयुक्त टीमों नें आलम के हत्यारो की सरगर्मी से छानबीन शुरू की। जिसमें पुलिस टीम को शुक्रवार के दिन कामयाबी हासिल हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी नें हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक आलम नें जैदपुर थाना क्षेत्र के बलछत गॉव निवासी राकेश की जमीन को बिकवाया था। जमीन बिक्री के बदले तय हुआ 12 लाख का कमीशन राकेश व उसके पुत्रो विकास और आकाश से विवाद हो गया। विवाद के दौरान राकेश और उसके पुत्रो नें आलम पर हथौड़े से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। सिर पर लगी चोट से आलम संभल पाता तब तक गमछा से उसका गला कसकर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद देर शाम तीनो हत्यारो नें मिलकर उसकी ही बाइक पर उसे लाद कर टेरा गॉव के पास तालाब के पास सुनसान इलाके में स्थित खेत में लाश को फेंक कर बाइक वही खड़ी कर दी। इसके बाद तीनो हत्या आरोपी अपनी बाइक से अपने घर लौट आए थे।
अपर पुलिस अधीक्षक नें बताया कि हत्या आरोपियों की निशादेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार और बाइक बरामद कर ली गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top