पत्नी से तंग पति ने किया सुसाइड

पत्नी से तंग पति ने किया सुसाइड

 

कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में शुक्रवार सवेरे पिता ने अपने पुत्र का शव फंदे से लटकता देखे जाने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार मोहम्मदपुर खाला गॉव का निवासी मोहम्मद अलीम साईं (28) पुत्र बाबू साईं पिकप चालक था। शुक्रवार सवेरे उसका शव छत के पंखे के सहारे फांसी पर झूलता हुआ पिता ने देखा तो घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को पूछताछ में बताया कि अलीम कई महीनो से अपनी पत्नी से परेशान था। उसकी पत्नी आए दिन सीतापुर जिले के थाना महमूदाबाद क्षेत्र के इटौंला गॉव स्थित अपने मायके चली जाती थी। इस बार भी ढाई वर्ष के बेटे को लेकर मायके गई हुई थी। दो दिनों पूर्व अलीम उसे बुलाने गया था।जहाँ से पत्नी ने परिजनो के साथ मिलकर उसे जलील करके भगा दिया था। चार बार पहले भी विवाद हो चुका था, एक माह पूर्व थाने में समझौता होने के बावजूद पत्नी मायके में रुकी थी। पत्नी से परेशान होकर अलीम ने खुद को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की पड़ताल जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top