बिन मेडिकल किट परिचालक ड्यूटी पर नहीं जाए – अमरनाथ सहाय

बिन मेडिकल किट परिचालक ड्यूटी पर नहीं जाए – अमरनाथ सहाय

क्षेत्रीय प्रबंधक ने एआरटीओ को निर्देश, बस स्टॉप का किया निरीक्षण

कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। खाली बस दौड़ाने वाले अथवा कम लोड फैक्टर लाने परिचालकों की खैर नही, यदि परिचालक कम लोड फैक्टर लेकर डिपो में आयेगे। उन्हे तत्काल दूसरे डिपो में शिफ्ट कर दिया जायेगा। किसी भी हाल में किसी को बक्शा नही जायेगा।

बाराबंकी बस स्टॉप पहुंचे क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने सभी परिचालकों के बैग में मेडिकल किट होना अनिवार्य किया, बिना किट के कोई भी परिचालक ड्यूटी पर नही जायेगा। एमएसटी को पुराने बस स्टेशन से जारी करने के निर्देश दिये। जिससे यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा प्रदान हो सके।
ईटीएम कक्ष, बैग कक्ष, कैश कक्ष में तैनात कामिक से सम्बन्धित प्रश्न कर जानकारी प्राप्त की। आरएम ने पुराने बस स्टेशन पर गार्डो की संख्या बढाने व अनाधिकृत डग्गामार वाहन आटो, टैक्सी पर नियन्त्रण करने के लिए एआरटीओ से सम्पर्क कर कार्यवाही कराने के निर्देश दिये । अमरनाथ सहाय ने डिपो की कार्यशाला को पूरी क्षमता से चलाने के लिए कलपुर्जे प्राप्त करने एवं कार्मिकों को तैनाती देने के निर्देश दिये।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top