प्रेमी-प्रेमिका के फंदे से शव लटकते मिलने से फैली सनसनी
February 27, 2026
प्रेमी-प्रेमिका के फंदे से शव लटकते मिलने से फैली सनसनी
कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। परिवारों को रिश्ता पसंद नहीं होने से आहत युवती अपने प्रेमी संग बृहस्पतिवार की दोपहर घर से चली गई। जिसके बाद शुक्रवार को मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में एक युगल प्रेमी जोड़े के शव अमरुद के पेड़ से लटकते मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगो का मजमा लगने की सूचना परिवारों को मिलने पर दोनों घरो में मातम छा गया।
जानकारी के अनुसार मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के लालपुर गॉव निवासी हसनैन पठान (20) पुत्र उस्मान का करौता गॉव की निवासनी शीबा (20) पुत्री पीर मोहम्मद शेख से प्रेम प्रसंग था। दोनों एक साथ जीने मरने की कसम खा चुके थे। लेकिन दोनों के परिवार के परिवार इस रिश्ते के खिलाफ थे। एक किलोमीटर की दूरी पर रहने वाला प्रेमी जोड़े को बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे के बाद किसी ने नहीं देखा, जिसके बाद रात में दोनों के परिवार उनकी खोजबीन में जुट गए। शुक्रवार सवेरे 10 बजे दोनों के शव गॉव के बाहर सुनसान जगह पर लगे अमरुद के पेड़ से दुपट्टे के सहारे झूलते मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हर कोई नई उम्र के जोड़े की मौत से आहत था। दुखद समाचार परिजनों को मिला तो उसके परिवारों में मातम पसर गया। मृतक के भाई ने बताया कि उसका भाई बटाई पर खेती करता था, वही शीबा के पिता ने बताया कि उसकी बेटी कुरान शरीफ मुकम्मल कर चुकी थी।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शवो को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। रिपोर्ट का इंतजार है।