दुर्घटना में बोर्ड परीक्षा देने जा रही छात्रा की मौत

दुर्घटना में बोर्ड परीक्षा देने जा रही छात्रा की मौत

 

साथी छात्रा और बाइक सवार चचेरा भाई घायल

कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। बोर्ड परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं को ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि साथ बैठी छात्रा और बाइक सवार और घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार टिकैत नगर थाना क्षेत्र के गॉव शेखवापुर मजरे उधवत नगर निवासनी छात्रा कामिनी (15) पुत्री स्व. रामू रावत की बुधवार को सवेरे की पाली में हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा थी। पड़ोस गॉव उफ़रौली निवासी अभिषेक की चचेरी बहन जानसी का भी उसके साथ परीक्षा थी। दोनों छात्राओं को सवेरे सात बजे अभिषेक बाइक से बसंत कान्ति विद्यालय छोड़ने जा रहा था। इस दौरान उफ़रौली गॉव में विवाह का टेंट लगाने जा रहे ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को साइड मार दी। इस हादसे में तीनो बाइक सवार को गंभीर चोटे आई। तीनो घायलों को ग्रामीणों ने टिकैत नगर सीएचसी पहुंचाया। जहाँ कामिनी को मृत घोषित कर दिया गया। घायल हुई जानसी और अभिषेक को ईलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कर लिया गया। इस दौरान दुर्घटना करने वाली ट्रैक्टर-ट्राली चालक को ग्रामीणों ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि मृतका कामिनी दो बहन एक भाई में सबसे छोटी थी, शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top