बढ़े दामों पर होंगी गेहूं खरीद, पंजीकरण पोर्टल स्टार्ट – राजीव कुलश्रेष्ठ
105 प्रतिशत पंहुचा धान खरीद का लक्ष्य
कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। रबी विपणन वर्ष 2026-26 के लिए गेहूं की सरकारी खरीद की तारीख घोषित हो चुकी है। विपणन विभाग ने बढ़े हुए मूल्य पर गेहूं की खरीद के लिए पंजीकरण पोर्टल स्टार्ट कर दिया है।
किसानो को उनकी फसल का उचित मूल्य मिल सके इसके लिए सरकार ने गेहूं खरीद के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोत्तरी की है। पीछे सत्र में गेहूं का खरीद मूल्य 2425 रुपए था। किसानो के हित में सरकार ने जिसमें 160 रूपये प्रति कुंतल का ईजाफा करते हुआ 2585 रूपये कर दिया है। गेहूं की खरीद के लिए विपणन विभाग ने जिले में कुल 84 क्रय केंद्र बनाए जाएंगे।
जिला विपणन अधिकारी राजीव कुमार कुलश्रेष्ठ ने आगे बताया कि 2025-26 सत्र में धान खरीद का लक्ष्य एक लाख 95 हजार मिट्रिक टन था। जिसमें अब तक दो लाख पांच हजार मिट्रिक टन की खरीद हुई है, जो लक्ष्य का 105 प्रतिशत है। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि जिले के 37 हजार 198 किसानो से हो चुकी खरीद के बाद चावल बना 139 हजार मिट्रिक टन, जिसमें से 78 हजार 10 मिट्रिक टन उतर चुका है। 61320 मिट्रिक टन स्टॉक में बाकी है। बताया कि 114 में से अब कुछ कांटे मंडियो में 28 फरवरी तक संचालित रहेंगे।








