नहर में मिला बालक के शव, हुई शिनाख्त, दूसरे की तलाश

नहर में मिला बालक के शव, हुई शिनाख्त, दूसरे की तलाश

कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। देवा कोतवाली क्षेत्र में शारदा नहर को झाड़ियों में फंसा लावारिस बालक का शव पुलिस ने बरामद किया। कुछ घंटो बाद उसकी शिनाख्त सीतापुर निवासी पिता ने की। जिसके बाद परिवार में मातम सा पसर गया।
जानकारी के अनुसार सीतापुर जिले के बिस्वा थाना क्षेत्र के बुढ़नापुर गॉव के निवासी इसरत पठान का आठ वर्षीय पुत्र फैज, जो बीते शुक्रवार को अपने चाचा फरीद (09) के संग घर से आधा किलोमीटर दूर स्थित गॉव के बाहर कोटरा पुल शौच के लिए गया था। जहाँ दोनों शारदा नहर में डूब गए। परिजनों ने दोनों की तलाश की लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। शनिवार को परिवार ने बिस्वा थाने पर दोनों बालको की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार को देवा कोतवाली क्षेत्र के मित्तई गॉव के पास शारदा नहर में दोपहर ढाई बजे एक अज्ञात बालक शव झाड़ियों में फंसा मिलने के बाद लोगो का मजमा लग गया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरो की मदद से शव को बाहर निकलवाया। जिसके बाद उसकी खोजबीन कर रहे परिजनों बाराबंकी पहुंचे, मृत बालक की शिनाख्त उसके पिता इसरत ने की। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस का कहना है कि मृतक दो भाई दो बहनों में मँझला था। खबर लिखें जाने तक दूसरे बालक फरीद का कोई सुराग नहीं लग सका था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top