कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र में बीते वर्ष लिफ्ट देने के बहाने लूटी गई चांदी को बस्ती जिले के दो युवकों के पास से सिल्ली के रूप में पुलिस ने बरामद कर लिया।
बीते वर्ष 27 नवंबर 2025 को लिफ्ट देने के बहाने चोरी की गई चांदी के साथ बस्ती जिले के थाना लालगंज क्षेत्र के ग्राम महसो निवासी किशन सोनी और पचीसा गॉव निवासी आकाश शर्मा पुत्र विनय प्रकाश गिरफ्तार किए गए है। सफदरगंज थाने की पुलिस ने दोनों आरोपियों को सराय का स्थान मोड़ से अपाचे बाइक और चोरी की चांदी की सिल्ली के साथ दबोचने में कामयाबी हासिल की है। जिसका कुल वजन 656 ग्राम है।