नदी में डूबे बालक का झाड़ियों में मिला शव

नदी में डूबे बालक का झाड़ियों में मिला शव

 

कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। असंद्रा थाना क्षेत्र में साथी बच्चो के संग बकरी चराने गया बालक की कल्याणी नदी में डूबकर मौत हो गई। परिवार के होनहार बालक की मौत से चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार असंद्रा थाना क्षेत्र के बठौली गॉव निवासी नौमीलाल का 10 वर्षीय पुत्र अमित रोज की तरह रविवार की दोपहर साथी बच्चो के संग बकरी चारे गॉव के बाहर कल्याणी नदी के तट पर गया था। जहाँ बच्चो संग नहाते समय नदी के गहरे पानी में डूबने लगा। उसे डूबता देख चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरो की मदद से नदी में देर शाम तक खोजबीन हुई। जिसके बाद सोमवार सवेरे अमित का शव आधा किलोमीटर दूर झाड़ियों में फंसा मिला।
सूचना पर नायब तहसीलदार उमेश द्विवेदी मौके पर पहुंचे और परिवार को ढाढस बढ़ाते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top