पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, अफवाहों से बचें – जिलाधिकारी
अफवाह फैलाने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर – शशांक त्रिपाठी
कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से जनपद में पेट्रोल एवं डीजल की कमी होने की जिले में अफवाह फैलाई जा रही हैं। इस बारे में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी का कहना है कि यह सूचना पूरी तरह निराधार एवं भ्रामक है।
जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल एवं डीजल उपलब्ध है तथा आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रूप से संचालित हो रही है। प्रशासन द्वारा जनपद के पेट्रोल पंपों की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है और कहीं भी ईंधन की कमी की कोई स्थिति नहीं है।
कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से अनावश्यक भ्रम एवं अफवाह फैलाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे आमजन में अनावश्यक चिंता की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। प्रशासन द्वारा ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न माध्यमों के जरिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।
चैतावनी
जिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति पेट्रोल-डीजल की कमी संबंधी अफवाह फैलाते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अपील








