युवक की निर्मम हत्या से क्षेत्र में फैली दहशत, छानबीन में जुटी पुलिस
लहूलुहान लाश पर दो दर्जन प्रहार, मिली शराब की शीशी, मोबाइल कवर, टोपी और चप्पल
कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। कुर्सी थाना क्षेत्र में बीती रात घर से भोजन करने के बाद लापता हुए युवक की शनिवार सवेरे लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की तहकीकात शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार कुर्सी थाना क्षेत्र के मदारपुर मजरे श्रीराम पुरवा गॉव का निवासी मिथुन रावत (20) पुत्र छविनाथ रावत शुक्रवार की रात साढ़े आठ बजे भोजन करने के बाद घर से निकला था। परिजन समझे की मिथुन सोने चला गया है। शनिवार भोर उठे परिजनों को रात से मिथुन के नहीं दिखने पर चिंता सताने लगी, जिसके बाद परिजन और ग्रामीण उसकी खोजबीन में जुट गए। नौ बजे तक उसका कही कोई पता नहीं चलने पर सभी कुर्सी थाना पहुंचे और उसकी गुमशुदगी की सूचना दी। शनिवार सवेरे 10 बजे परिजन जब थाने से घर वापस लौट रहे थे, तब रास्ते में करौंदा कोल्ड स्टोरेज के सामने सड़क किनारे खून और उसके पास मिथुन की चप्पल व उसके मोबाइल का कवर भी पड़ा हुआ था। ये देख मृतक के चचेरे भाई सौरभ को अनहोनी की शंका हुई और उसने आसपास खोजबीन शुरु की तो 200 मीटर दूर गेहूं के खेत में मिथुन का लहूलुहान शव पड़ा मिला। ये देख सभी दहशत में आ गए सूचना पर चंद में पुलिस टीम भी पहुंची। पुलिस को छानबीन में एक टोपी, दो शराब की शीशी, चप्पल और मोबाइल फोन और कवर को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम में लिए भेज दिया। मृतक के बहनोई दीपक ने बताया कि मिथुन पिता का एकलौता सहारा सहारा था। उसकी तीन बहनो में दो बहनों का विवाह हो चुका था तीसरी बहन की बारात आगामी 12 मार्च को आने वाली थी।
मिथुन हत्याकाण्ड पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चन्द्र त्रिपाठी ने मृतक के पिता और बहनोई से पूछताछ करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।




