मौत और हत्या के बीच की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। बीती रात भोजन करने के बाद सवेरे बिस्तर से लापता हुई वृद्धा का शव गॉव के बाहर खेत की नाली में पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगो का मजमा लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के पड़रिया मजरे लाही गॉव की निवासिनी बसंती (65) पत्नी स्व. बाबूलाल रावत का शव रविवार सवेरे गॉव के बाहर स्थित दयाराम के खेत की नाली में पड़ा मिलने से लोगो का मजमा लग गया। बसंती के गले पर चोट के निशान उसकी हत्या की ओर ईशारा कर रहे थे। ग्राम प्रधान की सूचना पर फॉरेन्सिक टीम के संग पहुंची पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करके शव के आसपास छानबीन करके नमूने लिए। जिसके बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका एकलौते पुत्र की माँ है जो दिल्ली में नौकरी करता है। मृतका अपने नाती अंकित के साथ रहती थी। अंकित ने पुलिस को बताया कि बीती रात रोजाना की भांति भोजन करके नानी बिस्तर पर मच्छरदानी लगाकर सो गई थी।