मिथुन हत्याकांड का खुलासा, हथियार संग 7 आरोपी दबोचे
कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। कुर्सी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात घर निकलने के बाद लापता हुए मिथुन का खून से लथपथ शव शनिवार को मिलने से क्षेत्र में सनसनी सी फैल गई। लाश पर धारदार हथियार के एक दर्जन से ज्यादा प्रहार हत्यारो की निर्ममता की गवाही दे रहे थे। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस को मौके से मिले सबूत हत्यारो तक पहुंचने में कारगर साबित हुए और 48 घंटो के भीतर पुलिस ने हत्या आरोपी एक बाल अपचारी समेत सात लोगो को दबोच लिया।
बता दे कि कुर्सी थाना क्षेत्र में मदारपुर मजरे श्रीरामपुरवा गॉव के निवासी मिथुन रावत बीते शुक्रवार की रात घर से निकला था। जिसके बाद शनिवार सवेरे 10 बजे गेहूं के खेत में उसका शव मिलने से क्षेत्र में कोहराम मच गया था। शव के पास मिली टोपी, शराब की शीशी और शरीर पर धारदार हथियार के प्रहार उसकी निर्ममता से हत्या की गवाही दे रहे थे। अपर पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी ने मामले की पड़ताल की और कुर्सी थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए। जिसके बाद शुरू हुई पड़ताल में सात आरोपी दबोचे गए। सभी आरोपी कुर्सी थाना क्षेत्र के दुर्री पुरवा निवासी अयान पुत्र भटरी उर्फ़ रहीश, मों. आमिर पुत्र कुर्बान निवासी मुल्ला टोला, अरवाज, मों. जावेद, अरमान, इरफ़ान उर्फ़ अघोरी पुत्र जाहिद अली और रिजवान पुत्र अजीज को सोमवार को पुलिस ने दबोचने में कामयाबी हासिल की साथ में एक बल अपचारी को संरक्षण में लिया गया। आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया चापड़ भी पुलिस ने बरामद किया है।





