प्रधान परिचालक का निधन, महकमे ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

प्रधान परिचालक का निधन, महकमे ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। पुलिस लाइन स्थित रेडियो शाखा में तैनात एएसआई की तबियत बिगड़ने एक बाद मौत से महकमे में शोक का माहौल छा गया। स्थनीय पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसके बाद परेड ग्राउंड में गॉड ऑफ ऑनर पेश के साथ आला अधिकारियो ने श्रद्धांजलि अर्पित करके अंतिम विदाई दी। लखनऊ के तहरोही बाजार निवासी रामनरेश रावत (48) पुत्र स्व. श्रीराम रावत पुलिस लाइन स्थित रेडियो शाखा में प्रधान परिचालक (यांत्रिक) के पद पर तैनात थे। बीते रविवार की रात साढ़े आठ बजे उनकी अचानक तबियत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों का कहना है कि सीने में दर्द उठने पर ईसीजी व हृदय रोग सम्बंधित उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। रामनरेश की मौत से विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसके बाद पुलिस लाइन परेड ग्राउंड स्थित शहीद स्मारक स्थल में अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने प्रधान परिचालक यांत्रिक रामनरेश के शव पर पुष्प गुच्छ अर्पित करके भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मृतक अपने पीछे पत्नी संग दो पुत्री और एक पुत्र का भरापूरा परिवार छोड़ गए है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top