2027 में बसपा की होंगी पूर्ण बहुमत वाली सरकार : अजय गौतम

2027 में बसपा की होंगी पूर्ण बहुमत वाली सरकार : अजय गौतम

पार्टी संस्थापक स्व. कांशीराम के जन्मदिन की तैयारी को लेकर जिलाध्यक्ष ने दिए निर्देश

कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम की 92वीं जयंती के अवसर पर 15 मार्च को लखनऊ में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में सोमवार को बड़ेल स्थित बसपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष तुलसी प्रसाद की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अयोध्या मंडल के प्रभारी अजय गौतम ने कहा कि बामसेफ, डीएस-4 और बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में कांशीराम स्मारक स्थल, पुरानी जेल रोड, लखनऊ में 15 मार्च को एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश भर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि इसी दिन कार्यकर्ता यह संकल्प भी लेंगे कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में बहुजन समाज पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई जाएगी। इसके लिए पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है आज प्रदेश का छात्र, नौजवान, किसान, महिला, व्यापारी और कर्मचारी वर्ग बहुजन समाज पार्टी की ओर बड़ी उम्मीद के साथ देख रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में केवल जुमलेबाजी हो रही है, जबकि जमीनी स्तर पर जनता को राहत देने वाले कार्य दिखाई नहीं दे रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर वर्ष 2027 में बहुजन समाज पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
बैठक का संचालन विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश गौतम ने किया। इस अवसर पर एडवोकेट राजेश कुमार, दिग्विजय गौतम, जिला संयोजक डॉ माधव सिंह पटेल, प्रमोद गौतम, एडवोकेट रविकांत, नवमी लाल फौजी, आसिफ खान, विवेक यादव, प्रदीप गौतम, प्रधान सत्य कुमार, सुधीर कुमार, राजू चौधरी, दुर्गा प्रसाद रावत, उमेश कुमार सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top