5 दिनो से लापता किशोर की नहर में मिली लाश

5 दिनो से लापता किशोर की नहर में मिली लाश

कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में बीती चार मार्च को होली के दिन दोस्तों के बुलाने के बाद लापता हुए युवक की लाश बीती देर शाम नहर में लावारिस हालत में पुलिस ने बरामद की। जिसके बाद भाई-बहन ने उसकी शिनाख्त करके गॉव में रहने वाले दोस्तों पर संदेह जताया है।
जानकारी के अनुसार फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में साढ़ेमऊ गॉव के निवासी श्यामलाल का 17 वर्षीय पुत्र अनूप उर्फ़ अर्जुन गौतम होली के दिन दोपहर दो बजे छत पर पढ़ाई कर रहा था। इस बीच आधा दर्जन गॉव के दोस्त उसे बुला लें गए। आधे घंटे बाद दोस्तों ने बताया कि अनूप सड़क हादसे में घायल हो गया है। इस सूचना पर परिजन उसे आसपास के अस्पतालो में खोजने लगे। सोमवार की शाम सात बजे बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के कसरैला डीह गॉव से गुजरी शारदा सहायक नहर में एक लावारिस लाश पुलिस ने बरामद की। जिसके बाद फतेहपुर कोतवाली में दर्ज गुमशुदगी के जरिये परिजनों ने सम्पर्क किया। शिनाख्त करने पहुंचे आरती और रब्बू ने शव की शिनाख्त अपने भाई अनूप उर्फ़ अर्जुन के रूप में की। आरती का कहना है कि  जिस स्थान पर उसका भाई नहर में डूबा था, तैरना नहीं जानता था। नहर के दूसरे छोर पर उसके मोबाइल की लोकेशन मिली थी। चार दिनों तक लोकेशन मिलने के बाद पांचवे दिन मोबाइल ऑफ हुआ था। उन्होंने ये भी बताया कि होली ने दिन जब अनूप को उसके दोस्त बुलाने आए थे उस समय वो छत पर हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा की पढ़ाई कर रहा था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top