कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। देवा कोतवाली क्षेत्र वैवाहिक समारोह से लौट रहे बाइक सवार किराना शॉप वर्कर की अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दर्दनाक मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के बंकी उत्तर टोला निवासी अनिल गुप्ता (45) पुत्र स्व. संतराम गुप्ता नगर कोतवाली क्षेत्र में स्व. नवीन जायसवाल की खुशी टेडर्स नाम की किराना दुकान पर कई वर्षो से काम करता था। सोमवार की दोपहर देवा कोतवाली क्षेत्र के सतौन्धी गॉव में शादी में शामिल होकर किसान पथ से होकर घर लौट रहा था। इस बीच माती के पास अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारकर फरार हो गया। मौके पर हुई अनिल की मौत से परिवार में मातम सा पसर गया।
पुलिस का कहना है शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मृतक को टक्कर मारने वाहन को जल्द पकड़ा जाएगा। मृतक दो पुत्राे का पिता था।