पैगरामऊ उपकेंद्र के लाइनमैन की संदिग्ध अवस्था में मौत, हत्यारोप
कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। कुर्सी थाना क्षेत्र में पैगरामऊ विद्युत उपकेंद्र पर लाइनमैन के पद पर तैनात संविदाकर्मी की मौत से हंगामा खड़ा हो गया। एक तरफ ग्राम प्रधान मौत को सड़क हादसा तो परिजन हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे है। मौत की वजह हत्या या हादसा है, इस गुत्थी को पुलिस सुलझाने का प्रयास कर रही है।








