दर्दनाक हादसे में मासूम समेत माँ-बेटे की मौत से मचा कोहराम

दर्दनाक हादसे में मासूम समेत माँ-बेटे की मौत से मचा कोहराम

 

जन्मदिवस की पार्टी से वापस घर लौट रहे थे बाइक सवार

 

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में जन्मदिवस की दावत में शामिल हुए रिश्तेदार मंगलवार की रात बाइक से घर वापस लौट रहे थे। गॉव पहुंच पाते इससे पूर्व ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से मासूम बालिका समेत माँ-बेटे की दर्दनाक मौत से क्षेत्र में कोहराम मच गया।

 

जानकारी के अनुसार देवा थाना क्षेत्र के मड़का साड़न गॉव निवासनी सुधा देवी (50) पत्नी स्व. रामप्रवेश पाल अपने पुत्र बृजेन्द्र (25) और पड़ोसियों के संग लखनऊ चिनहट थाना क्षेत्र के हरदासी खेड़ा रिश्तेदारी में गई थी। जहाँ से मंगलवार की रात घर वापस लौटते समय साथ में गए पड़ोसी नें अपनी 10 वर्षीय पुत्री नैना को बृजेन्द्र की बाइक पर बैठा दिया था। देवा थाना क्षेत्र के गोपालपुर गॉव के समीप रात 10 बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली नें बाइक को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में घायल हुए माँ बेटे को देवा सीएचसी में तो जिला अस्पताल में नैना को चिकित्सकों नें मृत घोषित कर दिया। एक साथ हुई तीन मौतो से क्षेत्र में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
पुलिस नें तीनो शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
पुलिस का कहना है कि बृजेन्द्र टेलर चालक था, जो दो भाई एक बहन में सबसे छोटा था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top