बाजार क्या रहा गेहूं का रेट, बाराबंकी में लक्ष्य के करीब पहुंची गेहूं की खरीद 

बाजार में क्या रहा गेहूं का रेट, बाराबंकी में लक्ष्य के करीब पहुंची गेहूं की खरीद

 

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। प्रदेश सरकार द्वारा गेंहू का निर्धारित समर्थन मूल्य खुले बाजार की अपेक्षा बेहतर होने से बाराबंकी लक्ष्य के करीब पहुंच चुका है।

 

बाराबंकी में गेहूं खरीद के लिए 2026-27 का लक्ष्य 27 हजार मिट्रिक टन निर्धारित किया गया था। न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹2585 प्रति क्विंटल की दर से हो रही खरीद के आगे बाजार मूल्य कम होने के कारण बड़ी तादात में किसान अपनी गेहूं किली फसल लेकर सरकारी क्रय केन्द्रो पर पहुंच रहे है। जिला विपणन अधिकारी राजीव कुमार कुलश्रेष्ठ नें जानकारी देते हुए बताया कि जिले के कुल 91 केन्द्रो पर बीती आठ जून तक 22 हजार 417 मिट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जो लक्ष्य का 83 प्रतिशत है। 4787 किसानो से हुई खरीद का 97 प्रतिशत का भुगतान हो चुका है। खरीद की अंतिम तिथि आगामी 15 जून से पहले बाराबंकी का लक्ष्य पूरा हो जाएगा। जिला विपणन अधिकारी नें बताया कि पारदर्शिता और स्लॉट बुकिंग की सुविधा के साथ टोकन की मारामारी का जोखिम कम होने से किसान अपनी रवि की फसल लेकर लगातार पहुंच रहे है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top