लोधेश्वर महादेव मेला की सुरक्षा व व्यवस्थित आयोजन के लिए प्रशासन ने कसी कमर
4 जोन और 9 सेक्टर में बंटा मेला क्षेत्र
कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। श्रावण मास के पावन अवसर पर रामनगर स्थित ऐतिहासिक श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित होने वाले भव्य मेले को सकुशल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें मेले से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के कड़े निर्देश दिए गए। बैठक में दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस वर्ष श्रावण मास के चार सोमवार पड़ेंगे। इसके अलावा, 14 सितंबर 2026 को हरितालिका तीज के अवसर पर भी मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, जिसे देखते हुए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर स्थित इस पौराणिक धाम में देश-प्रदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पूरे मेला क्षेत्र को 04 जोन और 09 सेक्टर में विभाजित किया गया है। हर जोन की जिम्मेदारी जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस उपाधीक्षक संभालेंगे, जबकि सेक्टरों में सेक्टर मजिस्ट्रेट और थाना प्रभारियों की तैनाती होगी।
तालाबों पर पीएसी फ्लड कंपनी और सीसीटीवी से नजर
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी ने अभरण और बोहनिया तालाब पर मजबूत बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए नावों के साथ पीएसी (PAC) फ्लड कंपनी मुस्तैद रहेगी। साथ ही, पूरे मेला क्षेत्र, प्रवेश-निकास द्वारों और पार्किंग स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए पल-पल की निगरानी रखी जाएगी।
अस्थायी अस्पताल और 5 एम्बुलेंस रहेंगी तैनात








