ईट भट्टा मुंशी की तबियत बिगड़ने के बाद मौत, परिवार में मचा कोहराम
July 3, 2026
ईट भट्टा मुंशी की तबियत बिगड़ने के बाद मौत, परिवार में मचा कोहराम
कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। सतरिख थाना क्षेत्र के लखैचा गाँव स्थित एक ईंट भट्टे पर पिछले सात वर्षों से मुंशी का काम कर रहे छत्तीसगढ़ निवासी एक व्यक्ति की बृहस्पतिवार रात अचानक सीने में दर्द उठने से मौत हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।
जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के जिला बलौदा बाजार, थाना कसडोल के ग्राम सेमरिया निवासी फागू लाल केवट (52) पुत्र मोहित राम सतरिख क्षेत्र के लखैचा गाँव में स्थित गोल्डन ईंट भट्टे पर रहते थे। वह पिछले 7 साल से इसी भट्टे पर मुंशी के पद पर कार्यरत थे और अपने परिवार के साथ यहीं निवास कर रहे थे।मृतक के छोटे पुत्र नौकेश ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे अचानक फागूलाल के सीने में तेज दर्द शुरू हुआ। हालत बिगड़ती देख परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गए। हालांकि, अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे एक पुत्री और दो पुत्रों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।