शादी में जाने की जिद में फंदे पर लटकी दो मासूमों की माँ
April 27, 2026
शादी में जाने की जिद में फंदे पर लटकी दो मासूमों की माँ
कथनी_करनी
बाराबंकी। पति से मामूली विवाद के बाद दो मासूम बच्चो की माँ नें फंदे से लटककर अपनी जीवनलीला कों समाप्त कर लिया। उसकी मौत से परिवार गहरे सदमे में पहुंच गया है।
जानकारी के अनुसार जैदपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गॉव की निवासिनी सुहानी वर्मा (24) पत्नी हरीकेश सिंह वर्मा का शव फांसी पर झूलता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस नें उसकी लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति नें पुलिस कों पूछताछ में बताया कि चार वर्ष पूर्व जैदपुर थाना क्षेत्र के अकूतगंज गॉव की रहने वाली सुहानी से उसके परिजनों के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह किया था। सोमवार कों हरिकेश की गोण्डा जिले के थाना करनैलगंज क्षेत्र के मीरापुर गॉव की निवासनी मधु कामिनी की पुत्री की बारात आनी थी, नातिन की शादी में अपनी कों लेकर रविवार कों जाते समय सुहानी नें भी जाने की जिद की थी, तो उसे सोमवार कों लें जाने का अश्वासन दिया था। रविवार की रात जब गोंडा से अपनी बहन कों छोड़ कर हरीकेश घर लौता तो उसके होश उड़ गए, जब उसने सुहानी कों छत के कुंडे से रस्सी के सहारे झूलते देखा। हरीकेश नें बताया की उसके दो वर्ष और छह माह के दो मासूम पुत्र है।