दीक्षांत समारोह में 293 आरक्षियों नें ली राष्ट्र एकता और अखंडता की शपथ

दीक्षांत समारोह में 293 आरक्षियों नें ली राष्ट्र एकता और अखंडता की शपथ

 

रिजर्व पुलिस लाइन्स परेड ग्राउण्ड पर प्रशिक्षु आरक्षियों के दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन

 

कथनी_करनी न्यूज
बाराबंकी। रिजर्व पुलिस लाइन्स परेड ग्राउंड में, प्रशिक्षु आरक्षियों का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया। दीक्षांत परेड समारोह के मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था उ0प्र0 पुलिस अमिताभ यश नें सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। मुख्य अतिथि और एसपी नें कठिन प्रशिक्षण को पूरा करने के लिए प्रशिक्षु आरक्षियों के समर्पण और कड़ी मेहनत की सराहना की। कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, नागरिकों से मैत्रीपूर्ण सम्बन्ध रखकर उनकी सेवा करने, ईमानदारी और पेशेवर पुलिसिंग और अपराध के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत काम करने की प्रेरणा दी। साथ ही राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने की शपथ दिलायी। दीक्षांत परेड में कुल 12 टोलियों के 293 प्रशिक्षु आरक्षी शामिल हुए। मुख्य अतिथि नें प्रथम परेड कमाण्डर प्रशिक्षु आरक्षी वैभव दीक्षित, द्वितीय परेड कमाण्डर प्रशिक्षु आरक्षी अभय प्रताप सिंह, तृतीय परेड कमाण्डर प्रशिक्षु आरक्षी अंकित सिंह तोमर व अंतः विषयों में बेहतर अंक लाने वाले प्रशिक्षु आरक्षी प्रिंशू सिंह, वाह्य विषयों में सर्वोत्तम अंक के साथ सर्वांग सर्वोत्तम प्रशिक्षु आरक्षी उदित प्रताप सिंह को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रशिक्षु आरक्षियों के प्रशिक्षण में योगदान देने वाले सभी पुलिस कर्मी सम्मानित किए गए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी रितेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चन्द्र त्रिपाठी व समस्त क्षेत्राधिकारीगण व प्रतिसार निरीक्षक, आरटीसी प्रभारी, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top