‘पानी पिलाओ परिंदा बचाओ’ मुहिम पुण्य का काम – कुंदन कुमार
April 26, 2026
‘पानी पिलाओ परिंदा बचाओ’ पुण्य का काम – कुंदन कुमार
कथनी_करनी न्यूज
बाराबंकी। संस्था के सहयोग से जिला कारागार परिसर में लगे पेड़ो के आस-पास ‘‘पानी पिलाओ परिंदा बचाओ’’ के तहत पक्षियों के लिए जेल अधीक्षक कुंदन कुमार के निर्देशन में मिट्टी के बर्तनों में पानी भरकर जेलर राजेंद्र सिंह ने रखा। जेल अधीक्षक ने कहा कि लगातार हो रही पेड़ो की कटान और बढते प्रदूषण के स्तर से पंक्षियों का अस्तिव आज खतरे में आ गया है। इस वजह से पक्षियों की कई प्रजाति विलुप्त होने लगी है इसलिए इस मिशन को पूरा करने के लिए मानवीय संवेदना को जगाने की अवश्यकता है। जो संस्था ने पक्षियों के संस्क्षण का बीडा उठाया बहुत ही सराहनीय है। उन्होने बंदियों व कर्मचारियों से पक्षियों के लिए पानी-दाना रखने की अपील भी की।
संस्था के प्रबंध-निदेशक एसके वर्मा ने कहा यह मिशन लगातार जारी रहेगा, जिससे पक्षियो को गर्मी के मौसम से बचाया जा सके। क्योंकि पक्षी मनुष्य के जीवन का हिस्सा है। इनकी रक्षा करना मनुष्य का कर्तव्य है। इस मौके पर उप कारापाल श्यामा चरण, अनिल सिंह और बंदीरक्षकों नें संस्था की सहराना की।