गांधी जयंती सप्ताह के रूप में मनाई जाएगी गाँधी जयंती

गाँधी जयंती समारोह ट्रस्ट ने गाँधी जयंती सप्ताह कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया

कथनी_करनी न्यूज़ 
बाराबंकी। गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित होने वाले गांधी जयन्ती सप्ताह के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट के अध्यक्ष राजनाथ शर्मा ने बताया कि 1978 से निरंतर आयोजित होने वाला गांधी जयन्ती समारोह का आयोजन अब गांधी जयन्ती सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। इस साप्ताहिक आयोजन में नई पीढ़ी को महात्मा गांधी से जोड़ने और अत्मनिर्भर बनने की सीख दी जाती है। 01 अक्टूबर से आयोजित होने वाले इस साप्ताहिक महोत्सव की शुरूआत पूर्व कैबिनेट मंत्री आरविन्द कुमार सिंह गोप करेंगे। वहीं 02 अक्टूबर को सुबह 8 बजे प्रभात फेरी, रामधुन (गांधी भजन), प्रातः 10 बजे ध्वजारोहण, महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण और महात्मा गांधी स्मृति व्याख्यान आयोजित किया जाएगा। इस दौरान पूर्व आईजी राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा चरखा कार्यक्रम की शुरुआत होगी। वहीं सभा की अध्यक्षता अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पं. सुभाष चन्द्र मिश्र एडवोकेट करेंगे। सभा में उपाध्यक्ष डॉ शैलेन्द्र शर्मा एडवोकेट, हरिओम पांडे एडवोकेट, संयुक्त सचिव अंगद शुक्ला, वरिष्ठ राजनेता एवं समाजसेवी अमीर हैदर सहित कई विभूतियों उपस्थित रहेंगी। वहीं सायंकाल 6 बजे से गांधी भवन में अस्पृश्यता मिटाओ अभियान के अंतर्गत समरसता सहभोज, सामाजिक सहभागिता सम्मान समारोह और 47वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप व पूर्व कारागार मंत्री राकेश कुमार वर्मा आदि कई विभूतियों उपस्थित रहेंगी। उन्होंने बताया कि 03 अक्टूबर से 06 अक्टूबर तक विभिन्न विद्यालयों के कई छात्र व छात्राएं अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करते हुए प्रतियोगिताओं में सम्मिलित होंगे। वहीं दो दिवसीय हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन भी होगा, जिसमें जनपद की चार प्रमुख टीमें प्रतिभाग करेंगी। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. अखिलेश यादव व फिट स्पाइन फिजियो क्लिनिक के निदेशक डॉ. इन्द्रमणि उपाध्याय होंगे। 07 अक्टूबर को गांधी जयन्ती सप्ताह का समापन और प्रतिभागी छात्र व छात्राओं को परितोष वितरण किया जाएगा। इस मौके पर कार्यक्रम अध्यक्ष मो उमैर किदवई, विनय कुमार सिंह गुड्डू, मृत्युंजय शर्मा, मो अहमद शहंशाह, नीरज दूबे, धनंजय शर्मा, साकेत मौर्य, शिवशंकर शुक्ल, ज्ञान सिंह यादव, अश्वनी शर्मा, रणंजय शर्मा, सरदार राजा सिंह, अताउर्रहमान सज्जन, अशोक शुक्ल आदि कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top