फल संरक्षण संस्थान ग्रामीणों को बनाएगा आत्मनिर्भर – सैयद अहमद हुसैन
March 23, 2026
फल संरक्षण संस्थान ग्रामीणों को बनाएगा आत्मनिर्भर – सैयद अहमद हुसैन
फल संरक्षण संस्थान ने प्रशिक्षण देकर शुरू की ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम
कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से स्थानीय स्तर पर सूक्ष्म उद्योग स्थापित करने का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला फल संरक्षण संस्थान अधिकारी सैय्यद अहमद हुसैन की अध्यक्षता में सिद्धौर विकास खण्ड के पश्चिम बिलाओ गॉव में शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणो को आचार, मुरब्बा, जूस, जेली, पापड़, मसाला और जैम बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के तहत 10 लाख पर 35 प्रतिशत सब्सिडी और बैंक ऋण की सुविधा दिए जाने की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्यरूप से शिवेंद्र शुक्ला, मधु सुभाष तिवारी और वी. के. वर्मा उपस्थित रहे।