घर पर प्रसव पूरी तरह प्रतिबंधित : शशांक त्रिपाठी

घर पर प्रसव पूरी तरह प्रतिबंधित : शशांक त्रिपाठी

डीएम ने जिला स्वास्थ्य समिति (डीएचएस) की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश

कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। लोकसभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति (डीएचएस) की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की डीएम शशांक त्रिपाठी ने गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आमजन को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
डीएम ने बताया कि 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा, जिसका “दस्तक अभियान” 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचालित होगा। यह अभियान दो चरणों में संपन्न होगा। उन्होंने विभागों को निर्देशित किया कि अभियान प्रारंभ होने से पूर्व आवश्यक बैठकों का आयोजन कर कार्ययोजना तैयार कर समय से स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराएं तथा प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करें। अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

टीबी मुक्त जनपद के लिए सघन अभियान पर जोर

डीएम ने 100 डेज टीबी खोजी कार्यक्रम के तहत वर्नेबल वर्गों में चिन्हित सक्रिय मरीजों का त्वरित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद को क्षय रोग से मुक्त करने के लिए और अधिक सघन प्रयास किए जाएं तथा लाभार्थियों को डीबीटी भुगतान समय से सुनिश्चित कराया जाए।
निर्देश दिए कि जनपद में कहीं भी जीरो सेशन की स्थिति नहीं होनी चाहिए। रूटीन इम्यूनाइजेशन हर हाल में 90 प्रतिशत से ऊपर रखा जाए। लक्ष्य से कम प्रगति वाले ब्लॉकों के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।

घर पर प्रसव पूरी तरह प्रतिबंधित

डीएम ने कहा कि सभी गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए तथा प्रसव केवल स्वास्थ्य संस्थानों में ही कराया जाए। डिलीवरी प्वाइंट्स को सक्रिय करते हुए आवश्यकतानुसार नए केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए गए। कहा कि वीएचएनडी सत्रों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी सत्र समयबद्ध तरीके से आयोजित हों।

आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी निर्माण में तेजी के निर्देश

आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने एमओआईसी टिकैतनगर का वेतन बाधित करने एवं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को आयुष्मान कार्ड एवं आभा आईडी के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अन्ना सुदन, मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारीगण, सीएचसी अधीक्षक, बीपीएम, बीसीपीएम, आयुष्मान अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top