फूड विभाग की कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने किया बंद का आह्वान

फूड विभाग की जाँच के विरोध में व्यापारियों ने किया बंद का आह्वान

कथनी_करनी न्यूज
बाराबंकी। शहर की पुरानी गल्ला मंडी की किराना दुकानों पर सैम्पल लेने पहुंची फूड विभाग की टीम को व्यापारियों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। व्यापारियो ने अधिकारियो पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए बाजार बंद करके प्रदर्शन किया। बुधवार की दोपहर शहर की पुरानी गल्लां मंडी पहुंची फूड विभाग की टीम ने किराना दुकानों पर धावा बोल दिया। किराना दुकानों पर सैम्पल भरे जाने दुकानदार आक्रोशित हो गए। जिसके बाद व्यापारी नेता रविनन खजांची, संजय निगम, प्रदीप जैन, राजेश गुप्ता उर्फ़ बब्बी सहित तमाम व्यापारी नेताओं के साथ दुकानदार फूड टीम के विरोध में उतर आए। व्यापारी नेताओं का कहना था कि जो माल थोक बाजार, फैक्ट्री या कम्पनी से सप्लाई किया जाता है उसी को बेचा जाता है। उन्होंने कहा जहाँ बनता या पैक किया जाता उन स्थानों पर ना जाकर दुकानदारों को सैम्पल लिए जाने के नाम पर नाजायज परेशान किया जा रहा है। दुकानदार मिलावट नहीं करता बल्कि थोक में खरीदा हुआ सामान ही बेचता है। जबकि फूड विभाग व्रत में खाया जाने वाला साबूदाना, फलहारी आटा आदि खड़े मसालो तक का सैम्पल लेकर भोले भाले दुकानदारों को परेशान कर रहा है, जो दुकानों पर बनाया नहीं बेचा जाता है। व्यापारी नेताओं का कहना है कि बड़ी बड़ी कम्पनियों की ऑनलाइन सामान की बिक्री से व्यापारी वर्ग पहले से परेशान है व्यापार प्रतिदिन घटता जा रहा। राजेश गुप्ता ‘पिंकू’ ने कहा नवरात्रि की दुकानदारी चल रही है, फूड विभाग सैम्पल लेने के नाम पर दुकानदारों का दोहन करने पर आमादा है। फूड विभाग की जाँच का विरोध करते हुए गल्लां मंडी दुकानदारों ने दुकाने बंद करके प्रदर्शन किया। फूड विभाग के अधिकारियो का कहना है कि नियमित जाँच करते हुए सैम्पल लिए जा रहे थे। इसी बात से व्यापारियों ने एकजुट होकर अपने नेताओं के साथ जाँच का विरोध शुरू कर दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top